लौकी के स्वादिष्ट कोफ्ते- Loki Ke Kofte

लौकी के स्वादिष्ट कोफ्ते



सामग्री

 कोफ्ते के लिए-

                         * 1 किलो ताजा लौकी (बीज रहित), 
                         * 1 बड़ा चम्मच नारियल चूरा, 100 ग्राम
                         * 250 ग्राम पनीर,
                         * 1 बड़ा चम्मच सोयाबीन चूरा,
                         * 20 ग्राम फूल मखाने,
                         * 20 ग्राम सूखा आलूबुखारा,
                        * 300 ग्राम तेल तलने के लिए।

करी के लिए 

                   * बड़े प्याज,     
                   *2 बड़े टमाटर,
                   * 50 ग्राम बारीक कटी हुई अदरक,
                   * 10 कलियाँ लहसुन
                   * स्वादानुसार नमक,
                   * आधा छोटा चम्मच हल्दी,
                   * मिर्च,
                   * 2 बड़े चम्मच घी,
                   * 1 छोटी गुच्छी हरी धनिया,
                   * 1 छोटा चम्मच गरम-मसाला

लौकी के स्वादिष्ट कोफ्ते विधि- 

पहले लौकी को कद्दूकस करके छलनी में डाल दें। पानी निचुड़ने दें। हाथ से न निचोडें वरना ।
तत्त्व नष्ट हो जाएँगे। अब कड़ाही में लौकी को नारियल के चूरे को साथ थोड़ा नमक डालकर भून लें।
जब पानी सूख जाए तो उसमें एकदम बारीक काटकर पनीर मिला दें। अब उसमें सोयाबीन का चूरा
मिलाकर रख दें। उधर बेसन को थोड़ा-सा पानी मिलाकर घोलकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। थोड़ी मिर्च, गरम-
मसाला और नमक मिला दें। अब तेज आँच पर चढ़ा दें, जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें, लौकी ।
और   सोयाबीन अथवा पनीर के मिश्रण को छोटी-छोटी गोलियों की शक्ल दें। हर गोली के अंदर आलूबुखार।
का एक टुकड़ा रखकर गोल आकार में बनाकर बेसन के गाढ़े घोल में डुबोकर तलते जाएँ, कोफ्ते तल ।
जाने पर उसी तेल में फूलमखाने तल लें।


करी बनाने के लिए 

अब घी में प्याज, टमाटर अथवा लहसुन पीसकर डाल दें और एकदम लाल करके
कटा हुआ अदरक डालकर नमक, हल्दी, लाल मिर्च और गरम-मसाला डाल दें। दो गिलास पानी डालकर
15 मिनट पका कर रख लें। तले हुए कोफ्ते परोसने से 10 मिनट पहले ही डालें और उबाल कर हरे धनिए
से सजाएँ। फूलमखाने भी कोफ्ते के साथ ही डालें, नहीं तो ढीले हो जाएँगे।


ये भी देखे ओर पढ़े 

 लौकी के स्वादिष्ट कोफ्ते- Loki Ke Kofte 

स्ट्रॉबेरी योगर्ट स्मूदी -हिंदी रेसेपी

पनीर काठी रोल हिंदी रेसेपी  

शर्बत बनाते समय कुछ खास बातें

 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.